टमाटर के पौधे की ग्रोथ और पैदावार बढ़ाने के लिए किसान अपनाएं ये सिम्पल तरीके

बाजार से टमाटर के उन्नत बीज लाकर उनकी अच्छे से नर्सरी में पौध तैयार करके खेत में रोपाई कर देना ही टमाटर के अच्छे विकास के लिए पर्याप्त नहीं होता, बल्कि टमाटर के उचित विकास के लिए और भी तौर-तरीके इस्तेमाल करने की जरुरत होती है| तो दोस्तों चलिए जानते हैं की टमाटर के पौधों को तेजी से बढ़ाने के लिए किन-किन प्रोसेस की जरुरत होती है|

tamatar ki groth kaise badhaye | टमाटर के पौधे को रोजाना 5 से 6 घंटे की सीधी धूप मिलना बहुत जरूरी है, इससे पौधे की ग्रोथ और फल बनने की प्रक्रिया तेज होती है। साथ ही पौधे को हमेशा तभी पानी दें जब मिट्टी की ऊपरी परत सूखी हुई दिखाई दे।
Tamatar ki groth kaise badhaye

पौधों के बीच पर्याप्त जगह रखें

अलग-अलग सीजन के अनुसार आपको टमाटर के अनेक प्रकार की प्रजातियाँ मिल जाएँगी जिनकी अपनी एक खासियत होती है की इनकी कितनी दूरी पर रोपाई करें| अतः मौसम, जलवायु और टमाटर की उन्नत प्रजाति के हिसाब से इनकी मुख्य खेत में रोपाई करते समय लाइन से लाइन और पौधे से पौधे के बीच की दूरी को देखते हुए पर्याप्त जगह देना चाहिए|

पौधों के बीच अधिकतम दूरी रखने से टमाटर की फसल में अच्छी धूप और पर्याप्त हवा का प्रवाह होता है और फसल में सामान्य नमी बनी रहती है जिससे टमाटर में फफूंद एवं अन्य बीमारियाँ नहीं लगती और टमाटर के पौधे का विकास तेजी से होता है|

रोपाई उचित गहराई में करें

टमाटर के पौधे को नर्सरी से उखाड़ने के बाद रोपाई जब भी करें एक निश्चित गहराई में करें, ऐसे करने से टमाटर के जितने पौध भूमि में गड़े होंगे उतने अधिक नई जड़ें निकलेंगी जिससे पौधे में अधिक शाखाएं आयेंगी और अधिक जड़ें होने से बढ़वार भी तेजी से होगा| और टमाटर की उत्पादन भी अधिक होती है|

पौधों को भरपूर सहारा दें

पौधों को सहारा देने से टमाटर की सभी शाखाओं को अधिक से अधिक धूप मिलती है, इसके अलावा यदि आप पौधे को सहारा नहीं दे सकते तो टमाटर के पौधे को अधिक दूरी पर लगायें ऐसा करने से टमाटर की शाखाएं एक दुसरे पर बोझ नहीं बनती हैं और उन्हें ज्यादा से ज्यादा धूप मिलती है जिससे पौधे तेजी से बढ़ते हैं|

पौधों को भरपूर धूप दें

टमाटर का पौधा सूरज की धूप में तेजी से बढ़ता है अधिकांश टमाटर की किस्मों को 6 से 8 घंटे सूर्य के रोशनी की जरुरत होती है| अधिक धूप मिलाने से टमाटर की फसल तेजी से ग्रो करती है|

खेत में मल्चिंग देर से लगायें

आप टमाटर की फसल में जब भी धान के पुआल, पेपर या पत्तियों से मल्चिंग करें तो गर्मियों में जब बहुत अधिक तापमान हो तब और जब लगे की मल्चिंग की जरुरत है तब लगाना चाहिए| क्योंकि यदि आप बहुत जल्दी मक्चिंग लगते हैं तो इससे मिट्टी में नमी बहुत अधिक हो जाती है और ऐसे में टमाटर की ग्रोथ प्रभावित होती है|

Sharing Is Caring:

Leave a Comment