गन्ने की खेती में मोथा घास (भादा) एक बेहद खतरनाक और जिद्दी खरपतवार है। इनकी सबसे बड़ी समस्या इसकी जड़ों में बनने वाली गांठें हैं, जो इसे बार-बार उगने की ताकत देती हैं। अगर गन्ने की खेती में मोथा घास का समय पर नियंत्रण नहीं किया गया तो यह पूरे खेत पर कब्जा कर सकता है।

भारत में सबसे अधिक गन्ने का उत्पादन उत्तर प्रदेश में किया जाता है। यहाँ लगभग 23.60 लाख हेक्टेयर रकबे में गन्ने की खेती की जाती है। गन्ने की फसल में मोथा घास किसानों की एक बहुत बड़ी समस्या होती है|
गन्ने में मोथा से होने के बड़े नुकसान
- गन्ने की बढ़वार धीमी हो जाती है.
- जड़ों का विकास रुक जाता है.
- खाद, पानी और पोषक तत्वों की लूट लेती हैं.
- गन्ने की फसल में उर्वरकों का असर कम हो जाता है.
- उत्पादन और क्वालिटी दोनों में भारी गिरावट होती हैं.
- रोग और कीड़े घास में अधिक पनपते है|
- सिंचाई करने में असुविधा होती है|
- गन्ने में प्रकाश संश्लेषण की क्रिया प्रभावित होती है|
गन्ने की फसल में मोथा घास का समाधान
मोथा को एक बार खत्म करना मुश्किल है, लेकिन सही समय पर दवा + अच्छी खेती प्रबंधन से इसे पूरी तरह कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आप भी गन्ने की अच्छी पैदावार चाहते हैं, तो मोथा को शुरुआत में ही रोकना जरूरी है!
गन्ने की बुवाई के बाद इसमें जमाव देर से होती है इसलिए इसमें मोथा घास बहुत जल्दी निकल आते हैं और ये खरपतवार गन्ने की विकास को प्रभावित करते हैं | तो किसान भाइयों आज के इस लेख में हम जानेंगे की गन्ने की खेती में मोथा खरपतवार का नियंत्रण कैसे करें|
गन्ने में मोथा नियंत्रण के लिए खेत की गहरी जुताई
गन्ने की फसल बोने से पहले कल्टीवेटर हल से खेत की 2 गहरी जुताई मोथा घास की नियंत्रण के लिए काफी हद तक लाभदायक रहता है| मोथा घास की जड़ें जमीन में बहुत अंदर गहराई तक रहती हैं और इसकी पत्तियां संकरी होती हैं इसलिए कल्टीवेटर से 2 से 3 गहरी जुताई करके मोथा खरपतवार को कम किया जा सकता है|
गन्ने में मोथा मारने के लिए पेंडीमेथिलीन का स्प्रे
मुख्य खेत में गन्ने की बुवाई करने के बाद पेंडीमेथिलीन दवा का स्प्रे करने से खरपतवार देर से निकलते जिससे गन्ने में घास उगने से पहले फसल का जमाव हो चूका होता है और फसलों की बढ़वार भी अच्छी होती है|
गन्ने में मोथा नियंत्रण के लिए अन्धी गुड़ाई
यदि आप गन्ने की बुवाई बगैर खेत की अच्छी तैयारी के ही कर देते हैं तो चूँकि गन्ने का जमाव देर से यानि बुवाई के 25-35 दिन में होती है तब तक खेत में मोथा एवं अन्य खरपतवार पुरे खेत में उगकर जकड़ लेते हैं| ऐसे में मोथा घास नियंत्रण के लिए अन्धी गुड़ाई करना(गन्ना बोने के 20 दिन बाद गुड़ाई करना) लाभदायक होता है|
गन्ने में मोथा मारने के लिए रासायनिक दवा
गन्ने की खड़ी फसल में मोथा जैसे भयंकर खरपतवार को जड़ से समाप्त करने के लिए हेलोसल्फ्यूरान मिथाइल 75 डब्ल्यू जी(36 ग्राम प्रति एकड़) रासायनिक दवा का छिड़काव मोथा घास में 3-5 पत्ती होने पर स्प्रे करने से मोथा घास नष्ट हो जाते हैं| गन्ने में हेलोसल्फ्यूरान मिथाइल 75 डब्ल्यू जी स्प्रे करने से पहले खेत में नमी अवश्य रखें|
गन्ने में मोथा नियंत्रण हेतु फसल चक्र
मोथा घास ऐसी खेतों में अधिक उगती है जिनमें बहुत ज्यादा सिंचाई की जाती है इसलिए जिन खेतों में हमेशा लगातार फसलें उगाई जाती हों उनमें गन्ने की खेती न करें बल्कि फसल चक्र को अपनाते हुए गन्ने की बुवाई करें और जिस खेत में इस वर्ष गन्ना बोई गई हो उसमें दूसरी फसल उगायें|