मिर्च की उन्नत किस्में 2026: Mirch ki Unnat Hybrid Varieties in India | Best Green Chilli Varieties

किसान भाइयों मिर्च एक मसालेदार सब्जी है जिसका उपयोग पूरी दुनियां में बड़े पैमाने पर की जाती है इसलिए मिर्च की खेती करके आप बहुत अच्छी कमाई कर सकते हैं |

मिर्च का उपयोग चाट, पकौड़े, अचार, चटनी, सब्जियां, दाल आदि सभी प्रकार के खाने की चीजों में की जाती है | आज कल मिर्च की खपत इतनी अधिक है की इसे खरीदने वाले ब्यापारी किसानों के खेत से आकर मिर्च की खरीदारी करते हैं | तो किसान भाइयों चलिए जानते हैं की ज्यादा उपज देने वाली मिर्च की सबसे उन्नतशील किस्में कौन-कौन सी हैं |

मिर्च की उन्नत किस्में (Mirch ki Unnat Hybrid Varieties)

मिर्च की उन्नतशील किस्में निम्नलिखितहैं-

  • US 917 हाईब्रिड मिर्च
  • कावेरी KHPH 1201 हाईब्रिड मिर्च
  • VNR उन्नति (6013) हाईब्रिड मिर्च
  • काशी अर्ली हाईब्रिड मिर्च
  • ‘एन पी 46 ए’ हाईब्रिड मिर्च
  • अर्का मेघना किस्म
  • सिंजेंटा हॉट पेपर एचपीएच-5531 मिर्च
  • वीएनआर 109 F1 हाइब्रिड मिर्च

US 917 हाईब्रिड मिर्च

US 917 सबसे अच्छी कम्पनी द्वारा बनाई मिर्च की उन्नत किस्म है इसके फल का उपयोग हरे तथा लाल दोनों तरह से किया जा सकता है | इस किस्म के मिर्च का रंग गहरा हरा होता है इस प्रजाति के मिर्च की मोटाई 1.0 से 1.5 सेंटीमीटर तथा लम्बाई 10 से 11 सेंटीमीटर होती है |

US 917 की विशेषताएं

Green Chilli की यह बैरायटी लीफ कर्ल वायरस रोग के प्रति सहनशील है | इस किस्म की खेती आप किसी भी सीजन में कर सकते हैं मुख्य खेत में इसकी रोपाई करने के 40 से 45 दिन में पहली तोड़ाई शुरू हो जाती है | इसके 10 ग्राम पैकेट में लगभग 1500 बीज आते हैं |

कावेरी KHPH 1201 हाईब्रिड मिर्च

मिर्च की यह प्रजाति कावेरी सीड्स कंपनी लिमिटेड द्वारा विकसित की गई है | इसकी फलिया काफी पतली होती हैं इसके पौधे की टहनियां मजबूत एवं घना होती है इसलिए इसके गिरने की सम्भावना कम रहती है | इसके फलों का रंग हरा होता है |

कावेरी KHPH 1201 की विशेषताएं

  • इसके फलों की मोटाई 1.0 से 1.2 सेंटीमीटर होती है |
  • इसके फलों की लंबाई 14 से 16 सेंटीमीटर होती है |
  • यह मिर्च बहुत अधिक तीखा होता है |
  • यह किस्म अधिक पैदावार देने की क्षमता रखती है |

VNR उन्नति (6013) हाईब्रिड मिर्च

इस किस्म को VNR Seeds कम्पनी ने बनाया है यह Hybrid Chilli की बैरायटी हैं | हाईब्रिड मिर्च की यह वैरायटी रबी और खरीफ दोनों सीजन के लिए अनुकूल है | इसके फल की लम्बाई 7-9 सेंटीमीटर होती है | इसकी खेती हलकी और भारी दोनों तरह की मिट्टी में की जा सकती है |

VNR उन्नति (6013) की विशेषताएं

इस किस्म की प्रथम तुड़ाई रोपाई के 50-60 दिन में शुरू हो जाती है | इसके फल हरे रंग के चमकदार एवं अत्यधिक तीखे होते हैं | रोपाई के दौरान इसके पौधे से पौधे की दूरी 1.5 फुट तथा लाईन से लाईन दूरी 3 फुट रखनी चाहिए | प्रति एकड़ खेत में मिर्च की खेती के लिए इसके 80-90 ग्राम बीज पर्याप्त होते हैं |

काशी अर्ली हाईब्रिड मिर्च

इस किस्म मिर्च की फलियाँ लंबे लटकते दिखाई देते हैं इसके फलियों की लम्बाई 8-9 सेंटीमीटर तथा मोटाई 1.0-1.2 सेमी के होते हैं | यह खाने में अत्यधिक तीखे होते हैं |

काशी अर्ली की विशेषताएं

यह किस्म रोपाई करने के केवल 45 से 50 दिन में ही प्रथम तुड़ाई के लिए तैयार हो जाती है | मिर्च के इस प्रजाति के पौधे की बढ़वार 60 से 75 से.मी. होती है इसमें छोटी-छोटी गांठें अधिक होती हैं | इसकी प्रति हैक्टेयर 300 से 350 क्विंटल हरी मिर्च का उत्पादन होती है |

‘एन पी 46 ए’ हाईब्रिड मिर्च

इस मिर्च की किस्म के फल लंबे पतले एवं बहुत ज्यादा तीखे होते हैं. यह प्रजाति रोपाई के 120 से 140 दिनों में पक जाती है | यह किस्म प्रति हेक्टेयर खेत से लगभग 70 से 80 क्विंटल हरी मिर्च का उत्पादन देती है|

अर्का मेघना किस्म

मिर्च की यह किस्म अगेती है इसके कच्चे फल गहरे हरे और पाक जाने पर गहरे लाल होते हैं | इस प्रजाति के मिर्च की खेती उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तमिलनाडु, पंजाब, उड़ीसा, अरुणाचल प्रदेश और केरल के लिए अनुकूल है।

अर्का मेघना किस्म की विशेषताएं

यह प्रजाति मिर्च में लगने वाले विषाणुओं और चूसक कीटों के प्रति सहनशील है। इसकी औसत उपज हरी मिर्च की 550 क्विंटल प्रति हेक्टेयर और पककर सूखने पर 50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर होती है।

सिंजेंटा हॉट पेपर एचपीएच-5531 मिर्च

इस प्रजाति के मिर्च के पौधे मजबूत होते हैं जिससे इसके गिरने की सम्भावना कम होती है यह मिर्च ज्यादा तीखा नहीं होती है इस मिर्च्ग का उपयोग मसाला या अचार बनाने के लिए बहुत अच्छी होती है| इसके फलियों पर झुर्रीदार लकीर बनी होती है | इसकी औसत उपज हरी मिर्च की 10 से 14 मीट्रिक टन प्रति एकड़ और लाल सुखी मिर्च 1.5 से 2 मीट्रिक टन प्रति एकड़ तक होती है| इसकी खेती खरीफ सीजन के लिए अनुकूल है|

वीएनआर 109 F1 हाइब्रिड मिर्च

मिर्च की यह किस्म रोपाई के 40-45 दिन में तुड़ाई के लिए तैयार हो जाती है| इसके फल का औसत आकार 13-17 सेंटीमीटर होता है और इसके फल का औसत व्यास 1.4-1.7 सेंटीमीटर होता है। यह किस्म माध्यम तीखा होता है इसकी प्रथम तुड़ाई 40-45 दिन में शुरू हो जाती है|

Sharing Is Caring:

Leave a Comment